JAC 9th Model Paper 2025      JAC 8th Model Paper 2025   

JAC Class 10th Hindi Objective Question 2025

JAC Class 10th Hindi Objective Question 2025: Jharkhand Academic Council (JAC) conducts class 10th board exams every year and Hindi is one of the subjects in the curriculum. As students are preparing for their upcoming 2025 board exams, it is essential to have a solid understanding of the important questions coming up. In this article, we will discuss some important Objective MCQ questions of JAC Class 10th Hindi for Exam 2025, which can help students prepare better for their examinations.

JAC Class 10th Hindi MCQ Question

Post JAC 10th Hindi Objective Question 2025
Board Jharkhand Academic Council
Name Of Exam Jharkhand 10th Examination 2025
Session 2024-25
Date Of Exam 11 February 2025
Official Website J.A.C.

क्षितिज

अध्याय – 1( पद )

1. गोपियाँ किसके प्रेम में आसक्त हो गई हैं?
(क) उद्धव-प्रेम
(ख) कृष्ण-प्रेम
(ग) संगीत-प्रेम
(घ) इनमें से कोई नहीं

(ख) कृष्ण-प्रेम

2. गोपियाँ कृष्ण के प्रति कैसी भावना रखती है।
(क) विरोध की
(ख) क्रोध की
(ग) प्रेम की
(घ) घृणा की

(ग) प्रेम की

3. कवि के अनुसार गोपियों का स्वभाव कैसा है?
(क) चतुर
(ख) निर्दमी
(ग) घर्मडी
(घ) भोला

(घ) भोला

4. गोपियों को छोड़कर कृष्ण कहां चले गए थे?
(क) वृंदावन
(ख) मथुरा
(ग) ब्रज
(घ) द्वारका

(ख) मथुरा

5. कृष्ण का योग संदेश लेकर कौन आए थे?
(क) सेवक
(ख) सुदामा
(ग) उद्धव
(घ) बलराम

(ग) उद्धव

6. इनमें से किस पक्षी की तुलना गोपियों ने स्वयं से की है?
(क) चकोर
(ख) मोर
(ग) कोयल
(घ) हारिल

(घ) हारिल

7. उद्धव कृष्ण का कौन सा संदेश लेकर आए थे?
(क) प्रेम संदेश
(ख) अनुराग संदेश
(ग) योग संदेश
(घ) इनमें से कोई नहीं

(ग) योग संदेश

8. कृष्ण का संदेश सुनकर गोपियों की स्थिति कैसी हो गई?
(क) मिलन की आस जगी
(ख) विरह की आग जगी
(ग) खुशी की आस जगी
(घ) प्रेम की आस जगी

(ख) विरह की आग जगी

9. उद्धव के व्यवहार की तुलना किसके पत्ते से की गई है?
(क) पीपल के पत्ते
(ख) कमल के पत्ते
(ग) केले के पत्ते
(घ) नीम के पत्ते

(ख) कमल के पत्ते

10. उद्धव किसकी संगति में रहकर भी प्रेम से अछूते रह गये।
(क) गोपियों की
(ख) सूरदास की
(ग) कृष्ण की
(घ) किसी की भी नहीं

(ग) कृष्ण की

अध्याय – 2 (राम लक्ष्मण परशुराम संवाद)

1. राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद पाठ के रचपिता हैं:-
(क) कबीर दास
(ख) तुलसीदास
(ग) मीराबाई
(घ) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

(ख) तुलसीदास

2. राम लक्ष्मण परशुराम संवाद किस ग्रंथ का अंश है-
(क) रामायण
(ख) रामचरितमानस
(ग) कवितावली
(घ) दोहावली

(ख) रामचरितमानस

3. शिव धनुष कैसे टूट गया?
(क) जोर लगाने से
(ख) केवल छूने मात्र से
(ग) गिरने से
(घ) उपरोक्त में से कोई

(ख) केवल छूने मात्र से

4. राम और लक्ष्मण ‘सीता जी के स्वयंवर’ में किस मुनि के साथ आए थे?
(क) मुनि वशिष्ट
(ख) मुनि नारद
(ग) विश्वामित्र
(घ) परशुराम

(ग) विश्वामित्र

5. राम का संबंध किस वंश से है?
(क) सूर्यवंश
(ख) चंद्रवंश
(ग) यदुवंश
(घ) हरिवंश

(क) सूर्यवंश

6. क्षत्रिय कुल द्रोही कौन हैं?
(क) दशरथ
(ख) जनक
(ग) परशुराम
(घ) राम

(ग) परशुराम

7. सहस्त्रबाहु सम सो रिपु मोरा:- इस पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार है-
(क) अनुप्रास
(ख) रूपक
(ग) मानवीकरण
(घ) उपमा

(क) अनुप्रास

8. शूरवीर को अपनी वीरता……………..में प्रदर्शित करनी चाहिए।
(क) स्वयंवर के समय
(ख) अपने को और उनसे बड़ा बताने के समय
(ग) युद्ध भूमि में
(घ) राजभवन में

(ग) युद्ध भूमि में

9. ‘तुम तौ कालु हाँक जनु लावा’ पंक्ति में कौन सा अलंकार है?
(क) उपमा
(ख) उत्प्रेक्षा
(ग) रूपक
(घ) श्लेष

(ख) उत्प्रेक्षा

10. ‘राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद’ में किस रस की प्रमुखता है:-
(क) हास्य रस
(ख) करुण रस
(ग) शांत रस
(घ) वीर रस

(घ) वीर रस

अध्याय – 3 (सवैया, कवित्त)

1. प्रातः काल होने पर बालक रूपी बसंत को कौन जगाता है?
(क) कौवा
(ख) मोर
(ग) तोता
(घ) गुलाब

(घ) गुलाब

2. डार-दुम………..चटकरी दै’ इस कविता की पंक्तियों में निहित रस का नाम लिखिए।
(क) वात्सल्य रस
(ख) श्रृंगार रस
(ग) भक्ति रस
(घ) शात रस

(क) वात्सल्य रस

3. देव की कविता में फटिक का अर्थ है:-
(क) फटना
(ख) फैलना
(ग) गले पड़ना
(घ) स्फटिक (एक तरह का सफेद बहुमूल्य तथा पारदर्शी पत्थर)

(घ) स्फटिक (एक तरह का सफेद बहुमूल्य तथा पारदर्शी (पत्थर)

4. कवि को कृष्ण के चेहरे पर फैली मुस्कान कैसी लग रही है?
(क) फूल के समान न
(ख) चंचल मछली के समा समान
(ग) चांदनी के समान
(घ) पवित्र जल के समान

(ग) चांदनी के समान

5. ‘पायनि नुपूर मंजू बजे’ सबसे में कृष्ण का कैसा वर्णन है?
(क) सामंती वैभव का
(ख) अलौकिक रूप का
(ग) साधारण बाल रूप का
(घ) चमत्कारी रूप का

(क) सामंती वैभव का

6. राधा में कौन सी फूल की सुगंध मिली हुई है?
(क) मल्लिका
(ख) चमेली
(ग) चंपा
(घ) गुलाब

(क) मल्लिका

7. बालक रूपी बसंत की नजर कौन उतार रही है?
(क) कोयल
(ख) कंजकली
(ग) लता
(घ) गुलाब की पत्तियां

(ख) कंजकली

8. बालक रूपी बसंत के शरीर पर कैसा झबला है?
(क) ऊनी
(ख) सूती
(ग) फूलों का झबला
(घ) पत्तों का झबला

(ग) फूलों का झबला

9. कृष्ण किस प्रकार सुशोभित हो रहे हैं?
(क) चंद्रमा की तरह
(ख) सूर्य की तरह
(ग) तारा गणों की तरह
(घ) वस्त्र आभूषणों युक्त होकर

(घ) वस्त्र आभूषणों युक्त होकर

10. कवि ने कृष्ण के किस रूप का वर्णन किया है?
(क) राजसी
(ख) वैरागी
(ग) सामाजिक
(घ) पारिवारिक

(क) राजसी

अध्याय – 4 (1. उत्साह 2. अट नहीं रही है)

1. “उत्साह” कविता के कवि कौन हैं?
(क) जयशंकर प्रसाद
(ख) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
(ग) नागार्जुन
(घ) इनमें से कोई नहीं

(ख) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

2. “उत्साह “कविता में कवि ने किसको संबोधित किया है?
(क) बिजली को
(ख) धरती को
(ग) आकाश को
(घ) बादल को

(घ) बादल को

3. “उत्साह” कविता में कवि ने बादल की तुलना किससे की है?
(क) धरती से
(ख) आकाश से
(ग) कवि से
(घ) इनमें से कोई नहीं

(ग) कवि से

4. कवि बादल को कैसे बरसने के लिए कह रहा है?
(क) गर्जन के साथ
(ख) पत्थर के साथ
(ग) बिना गर्जन के साथ
(घ) धीरे-धीरे

(क) गर्जन के साथ

5. “उत्साह “कविता में सम्मिलित शब्द “गगन” का पर्यायवाची शब्द क्या होगा?
(क) आकाश
(ख) धरती
(ग) पाताल
(घ) बादल

(क) आकाश

6. “अट नहीं रही है” कविता के कवि निम्न में से कौन है?
(क) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
(ख) नागार्जुन
(ग) जयशंकर प्रसाद
(घ) ऋतुराज

(क) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

7. “अट नहीं रही है” कविता के अनुसार क्या अट नहीं रही है?
(क) फागुन का सौंदर्य
(ख) बारिश का सौंदर्य
(ग) गर्मी का सौंदर्य
(घ) इनमें से कोई नहीं

(क) फागुन का सौंदर्य

8. कवि के अनुसार कौन सांस लेता है, तो घर भर जाता है?
(क) कवि
(ख) लेखक
(ग) फागुन
(घ) धरती

(ग) फागुन

9. फागुन के आभा से कौन पट नहीं रही है?
(क) धरती
(ख) आकाश
(ग) मैदान
(घ) पताल

(क) धरती

10. कविता के निम्नलिखित में से किस वाक्य में मानवीकरण अलंकार है?
(क) अट नहीं रही है।
(ख) पट नहीं रही है।
(ग) सट नहीं रही है ।
(घ) कहीं सांस लेते हो।

(घ) कहीं सांस लेते हो।

अध्याय – 5 (1. यह दंतुरित मुसकान 2. फसल)

1. यह दंतुरित मुस्कान कविता के कवि कौन है?
(क) नागार्जुन
(ख) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
(ग) महादेवी वर्मा
(घ) गिरिजाकुमार माथुर

(क) नागार्जुन

2. इस कविता में व्याख्या का केंद्र बिंदु कौन है?
(क) कवि
(ख) मां
(ग) बच्चा
(घ) युवक

(ग) बच्चा

3. कवि मैथिली भाषा मे किस नाम से लिखा करते थे?
(क) लेखक
(ख) कवि
(ग) यात्री
(घ) पथिक

(ग) यात्री

4. किसकी मुस्कान देखकर हताश और निराश व्यक्ति में आशा का संचार हो जाता है?
(क) युवक का मुस्कान देखकर
(ख) युवती की मुस्कान देखकर
(ग) मां की मुस्कान देखकर
(घ) बच्चे की मुस्कान देखकर।

(घ) बच्चे की मुस्कान देखकर।

5. मृतक मे भी डाल देगी जान, का क्या अर्थ है?
(क) मरे हुए को जिंदा कर देना।
(ख) हारे हुए को जीता देना।
(ग) हताश और निराश व्यक्ति में खुशी ला देना।
(घ) मां-बाप का काम आसान कर देना।

(ग) हताश और निराश व्यक्ति में खुशी ला देना।

6. फसल कविता के कवि कौन हैं?
(क) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
(ख) जयशंकर प्रसाद
(ग) नागार्जुन
(घ) महादेवी वर्मा

(ग) नागार्जुन

7. कविता के अनुसार फसल किसका रूपांतर है?
(क) पानी का
(ख) मिट्टी का
(ग) बादल का
(घ) सूरज की किरणों का

(घ) सूरज की किरणों का

8. फसल किसका गुणधर्म है?
(क) मिट्टी का
(ख) पानी का
(ग) किसान का
(घ) हाथ का

(क) मिट्टी का

9. फसल से सीधा संबंध किसका रहता है?
(क) व्यापारी का
(ख) खरीदार का
(ग) किसान का
(घ) सरकार का

(ग) किसान का

10. फसल किसका सिमटा हुआ संकोच है?
(क) किसान के हाथों का
(ख) व्यापारी के हाथों का
(ग) जमींदारों के हाथों का
(घ) हवा की थिरकन का

(घ) हवा की थिरकन का

अध्याय – 6 (छाया मत छूना)

1. गिरिजाकुमार माथुर का जन्म हुआ?
(क) सन् 1929 में
(ख) सन् 1918 में
(ग) सन् 1916 में
(घ) सन् 1914 में

(ख) सन् 1918 में

2. कवि छाया छूने से क्यों मना करता है।
(क) छाया भ्रम होती है।
(ख) छाया काली होती है।
(ग) छाया खतरनाक होती है।
(घ) इससे मन को दूना दुख होता है।

(घ) इससे मन को दूना दुख होता है।

3. चाँदनी किसका प्रतीक है?
(क) प्रकाश का
(ख) ज्ञान का
(ग) शांति का
(घ) सुख की घड़ियों की

(घ) सुख की घड़ियों की

4. छाया से कवि का क्या आशय है?
(क) भ्रम
(ख) परछाई
(ग) डरावना चित्र
(घ) अतीत की स्मृतियाँ

(घ) अतीत की स्मृतियाँ

5. सुरंग-सुधियाँ से कवि का क्या सत्पर्य है?
(क) बुरी यादें
(ख) खुशनुमा यादें
(ग) भूली बिसरी यादें
(घ) झकझोर कर देने वाले क्षण

(ख) खुशनुमा यादें

6. ‘यामिनी’ का अर्थ………है।
(क) वासर
(ख) निशा
(ग) काल
(घ) वात्याचक्र

(ख) निशा

7. कविता में मृगतृष्णा किसे कहा गया है?
(क) जल
(ख) प्रभुता
(ग) समृद्धि
(घ) इनमें से कोई नहीं

(ख) प्रभुता

8. शरद रात किसका प्रतीक है?
(क) ठंड का
(ख) खुशियों का
(ग) धन का
(घ) प्रेम का

(ख) खुशियों का

9. रस-वसंत जीवन के किन दिनों का प्रतीक है?
(क) बुरे
(ख) निराश
(ग) सुहाने
(घ) इनमें से कोई नहीं

(ग) सुहाने

10. रेगिस्तान की रेत पर सूर्य की किरणों के पड़ने से पानी होने के आभास को क्या कहते है?
(क) मृगतृष्णा
(ख) चंद्रिका
(ग) कृष्णा
(घ) इनमें से कोई नहीं

(क) मृगतृष्णा

अध्याय – 7 (कन्यादान)

1. लड़की की माँ दुखी थी क्योंकि उसकी कन्या ही उसकी एकमात्र क्या थी?
(क) पुत्री
(ख) पूंजी
(ग) सहारा
(घ) कोई नहीं

(ख) पूंजी

2. आग रोटियां सेंकने के लिए है……….के लिए नहीं रिक्त स्थान की पूर्ति करिए।
(क) जलाने
(ख) जलने
(ग) खाने
(घ) खिलाने

(ख) जलने

3. कवि ने अंतिम पूंजी किसे कहा है?
(क) पेड़ को
(ख) आकाश को
(ग) कन्या को
(घ) पक्षी को

(ग) कन्या को

4. कन्यादान कविता के कवि कौन हैं?
(क) स्वयं प्रकाश
(ख) ऋतुराज
(ग) सूरदास
(घ) रहीमदास

(ख) ऋतुराज

5. कविता में लड़की के सयानी न होने का क्या आशय है?
(क) जवान न होना।
(ख) अनपढ़ होना।
(ग) दुनियादारी को ना समझना।
(घ) उपर्युक्त कोई नहीं।

(ग) दुनियादारी को ना समझना

6. आग का प्रयोग किस कार्य के लिए बताया गया है?
(क) रोटियाँ सेंकने के लिए
(ख) स्वयं जलने के लिए
(ग) दूसरों को जलाने के लिए
(घ) इनमें से कोई नहीं

(क) रोटियाँ सेंकने के लिए

7. नारियों का बंधन किसे बताया गया है?
(क) धन को
(ख) वस्त्रों एवं आभूषणों को
(ग) शिक्षा को
(घ) गृहस्थ जीवन को

(ख) वस्त्रों एवं आभूषणों को

8. ‘दुख बाँचना’ से क्या अभिप्राय है?
(क) दुख को देखना।
(ख) दुख का वर्णन करना।
(ग) दुख को पढ़ना।
(घ) दुख को गहराई से अनुभव करना।

(घ) दुख को गहराई से अनुभव करना।

9. ‘लड़की जैसी दिखाई न देना’ का तात्पर्य है –
(क) लड़की मत बनना
(ख) लड़की की भाँति श्रृंगार न करना
(ग) कमजोर मत बनना
(घ) आभूषण मत पहनना

(ग) कमजोर मत बनना

10. ऋतुराज का जन्म कब हुआ था?
(क) 1930
(ख) 1940
(ग) 1935
(घ) 1942

(ख) 1940

अध्याय – 8 (संगतकार)

1. संगतकार कविता के कवि कौन है?
(क) मंगलेश डबराल
(ख) नागार्जुन
(ग) सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला
(घ) जय शंकर प्रसाद

(क) मंगलेश डबराल

2. संगतकार का क्या अर्थ होता है?
(क) मुख्य गायक
(ख) मुख्य गायक का साथ देने वाले गायक
(ग) गीतकार
(घ) संगीतकार

(ख) मुख्य गायक का साथ देने वाले गायक

3. जब मुख्य गायक का उत्साह अस्त होने लगता है, तब हौसला कौन बढ़ाता है?
(क) गीतकार
(ख) कलाकार
(ग) संगीतकार
(घ) संगतकार

(ग) संगीतकार

4. मुख्य गायक का स्वर कब बैठने लगता है?
(क) ऊंची आवाज में गाने के कारण।
(ख) मध्यम आवाज में गाने के कारण।
(ग) नीचे आवाज में गाने के कारण।
(घ) कर्कश आवाज में गाने के कारण।

(क) ऊंची आवाज में गाने के कारण।

5. कवि ने किसके स्वर को चट्टान जैसे भारी स्वर कहा है?
(क) संगतकार के स्वर को।
(ख) साहित्यकार के स्वर को।
(ग) मुख्य गायक के स्वर को।
(घ) सहायक गायकों के स्वर को।

(ग) मुख्य गायक के स्वर को।

अध्याय – 9 (नेताजी का चश्मा)

1. नेताजी का चश्मा पाठ के लेखक का नाम है:-
(क) रामवृक्ष बेनीपुरी
(ख) स्वयं प्रकाश
(ग) यशपाल
(घ) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना

(ख) स्वयं प्रकाश

2. नेता जी की मूर्ति कहां लगाई गई थी?
(क) मुख्य बाजार के मुख्य चौराहे के बाएं
(ख) मुख्य बाजार के मुख्य चौराहे के दाएं
(ग) मुख्य बाजार के चौराहों पर
(घ) बाजार के बाहर

(ग) मुख्य बाजार के चौराहों पर

3. नेता जी मूर्ति में कैसे लग रहे थे?
(क) क्रोधी एवं उग्र
(ख) शांत एवं क्रोधी
(ग) संघर्षशील और क्रांतिकारी
(घ) मासूम और कमसिन

(घ) मासूम और कमसिन

गद्यांश

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर सही विकल्प पर टिक लगाएं।

हालदार साहब को पानवाले द्वारा इस एक देशभक्त का इस तरह मजाक उड़ाया जाना अच्छा नहीं लगा। मुड़कर देखा अवाक रह गए एक बेहद बूढ़ा मरियल – सा लंगड़ा आदमी सिर पर गांधी टोपी और आंखों पर काला चश्मा लगाए एक हाथ में एक छोटी-सी संदूकची और दूसरे हाथ में एक बांस पुर टंगे बहुत से चश्मे लिए अभी-अभी एक गली से निकला था और अब एक बंद दुकान के सहारे अपना बाँस टिका रहा था। तो इस बेचारे की दुकान भी नहीं! फेरी लगाता है! हालदारसाहब चक्कर में पड़ गए। पूछना चाहते थे इसे कैप्टन क्यों कहते हैं? क्या यह इसका वास्तविक नाम है? लेकिन पानवाले ने साफ बता दिया था कि अब वह इस बारे में और बात करने को तैयार नहीं। ड्राइवर भी बेचैन हो रहा था। काम भी था। हालदार साहब जीप में बैठ कर चले गए।

5. हालदार साहब को कौन सी बात बुरी लगी?
(क) मरियल सा बूढ़ा आदमी को सिर पर गांधी टोपी पहनना
(ख) पानवाले द्वारा देशभक्त का मजाक उड़ाया जाना
(ग) कैप्टन का गली गली में घूम के चश्मा बेचना
(घ) पानवाले द्वारा साफ इनकार करना

(ख) पानवाले द्वारा देशभक्त का मजाक उड़ाया जाना

6. चश्मेवाले को देखकर हालदार साहब चक्कर में क्यों पड़ गए?
(क) पानवाले के द्वारा मजाक करने पर
(ख) पानवाले द्वारा चश्मे वाले को कैप्टन कहने पर
(ग) एक बूढ़ा मरियल लंगड़ा आदमी की देशभक्ति को देखकर
(घ) इनमें से कोई नहीं

(ग) एक बूढ़ा मरियल लंगड़ा आदमी की देशभक्ति को देखकर

7. हालदार साहब और चश्मेवाले में क्या समानता है?
(क) दोनों चश्मा बेचते थे।
(ख) दोनों देशभक्त थे।
(ग) पानवाला दोनों का मजाक बनाता था।
(घ) इनमें से कोई नहीं।

(ख) दोनों देशभक्त थे।

8. हालदार साहब नेता जी की मूर्ति पर रियल चश्मा देखकर सर्वप्रथम क्या सोचते हैं?
(क) सोचते हैं कि प्रशासनिक अधिकारियों का कार्य सराहनीय है।
(ख) सोचते हैं कि नागरिकों का यह प्रयास सराहनीय है।
(ग) सोचते हैं कि कैप्टन का कार्य सराहनीय है।
(घ) सोचते हैं कि पान वाले का कार्य सराहनीय है।

(क) सोचते हैं कि प्रशासनिक अधिकारियों का कार्य सराहनीय है।

9. नेता जी की मूर्ति पर सरकंडे के चश्मे को देखकर क्या उम्मीद जगती है?
(क) ज्ञान प्राप्ति की उम्मीद
(ख) नए लोगों में देशभक्ति की उम्मीद
(ग) अपनी तरक्की की उम्मीद
(घ) देश की तरक्की की उम्मीद

(ख) नए लोगों में देशभक्ति की उम्मीद

10. ड्राइंग मास्टर का क्या नाम था?
(क) मोतीलाल
(ख) किशन लाल
(ग) प्रेमपाल
(घ) सोहनलाल

(क) मोतीलाल

अध्याय – 10 (बाल गोविंद भगत)

1. पाठ बालगोबिन भगत में बाल गोविंद भगत कबीर के पदों को बड़ी आत्मीयता से गाते थे, उन गीतों में कौन सा भाव निहित था?
(क) प्रभु-मिलन का
(ख) देशभक्ति का
(ग) वियोग का
(घ) इनमें से कोई नहीं

(क) प्रभु-मिलन का

2. बालगोबिन भगत जी कौन सा व्यवसाय करते थे?
(क) खेती
(ख) दुकानदारी
(ग) पुस्तक-विक्रेता
(घ) कुछ नहीं

(क) खेती

3. भगत जी अपने बेटे का खास ख्याल क्यों रखा करते थे?
(क) बेटा ईमानदार था
(ख) बेटा समझदारथा
(ग) बेटा सुस्त और बोदा था
(घ) बेटा सुंदर था

(ग) बेटा सुस्त और बोदा था

4. बाल गोविंद भगत की टोपी कैसी थी?
(क) सूरदास जैसी
(ख) जैन मुनियों जैसी
(ग) कबीर-पंथियों जैसी
(घ) गांधी टोपी जैसी

(ग) कबीर-पंथियों जैसी

5. बाल गोविंद भगत ने अपने बेटे का दाह संस्कार अपनी पुत्रवधू से करवाया इस कार्य से भगत जी के किस विचारधारा का परिचय मिलता है?
(क) रूढ़िवादिता का विरोध एव प्रगतिशील विचारधारा का
(ख) रूढ़िवादी विचारधारा का
(ग) उनकी संकुचित मानसिकता का
(घ) क और ख दोनों

(क) रूढ़िवादिता का विरोध एव प्रगतिशील विचारधारा का

गद्यांश

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर सही उत्तर का चयन करें:-

बालगोबिन भगत मंझौले कद के गोरे चिट्टे आदमी थे। साठ से ऊपर के ही होंगे। बाल पक गए थे। लंबी दाढ़ी या जटा जूट तो नहीं रखते थे, किंतु हमेशा उनका चेहरा सफेद बालों से ही जगमग रहता। कपड़े बिल्कुल कम पहनते। कमर में एक लंगोटी मात्र और सिर में कबीर-पंथियों-सी कनफटी टोपी। जब जाड़ा आता एक काली कमली ऊपर से ओढ़े रहते। मस्तक पर हमेशा चमकता हुआ रामानंदी चंदन जो नाक के एक छोर से ही औरतों के टीके की तरह शुरू होता। गले में तुलसी की जड़ों की एक बेडौल माला बांधे रहते।

6. बालगोबिन भगत का कद कैसा था?
(क) नाटा
(ख) लंबा
(घ) छोटा
(ग) मंझौला

(ग) मंझौला

7. बालगोबिन भगत की उम्र कितनी थी?
(क) 50 के पार
(ख) 60 के पार
(ग) 70 के ऊपर
(घ) 40 के ऊपर

(ख) 60 के पार

8. बालगोबिन भगत पाठ के लेखक का क्या नाम है?
(क) शिवपूजन सहाय
(ख) स्वयं प्रकाश
(ग) रामवृक्ष बेनीपुरी
(घ) इनमें से कोई नहीं

(ग) रामवृक्ष बेनीपुरी

9. बालगोबिन भगत किसकी जड़ों की बेडौल माला बांधे रहते थे?
(क) आंवले की
(ग) धतूरे की
(ख) नीम की
(घ) तुलसी की

(घ) तुलसी की

10. पाठ बालगोबिन भगत गद्य लेखन की कौन सी विधा है?
(क) कहानी
(ख) उपन्यास
(ग) अंक
(घ) रेखा-चित्र

(घ) रेखा-चित्र

अध्याय – 11 (लखनवी अंदाज)

1. लखनवी अंदाज के लेखक कौन हैं?
(क) प्रेमचंद
(ख) यशपाल
(ग) निराला
(घ) नागार्जुन

(ख) यशपाल

2. लखनऊ किस प्रदेश की राजधानी है?
(क) उत्तर प्रदेश
(ख) मध्य प्रदेश
(ग) हिमाचल प्रदेश
(घ) आंध्र प्रदेश

(क) उत्तर प्रदेश

3. ट्रेन के किस क्लास में लेखक सफर कर रहा था?
(क) फर्स्ट क्लास
(ख) सेकंड क्लास
(ग) थर्ड क्लास
(घ) सामान्य बोगी

(ख) सेकंड क्लास

4. लेखक यशपाल का जन्म कब हुआ था?
(क) 1803 ईसवी में
(ख) 1903 ईस्वी में
(ग) 1973 ईस्वी में
(घ) 1963 ईस्वी में

(ख) 1903 ईस्वी में

5. लखनवी अंदाज किस प्रकार की रचना है?
(क) व्यंग्य
(ख) उपन्यास
(ग) कहानी
(घ) निबंध

(क) व्यंग्य

अध्याय – 12 (मानवीय करूणा की दिव्य चमक)

1. किनसे बात करना लेखक के लिए कर्म के संकल्प से भरना था?
(क) मां से
(ख) बच्चों से
(ग) लोगों से
(घ) फादर से

(घ) फादर से

2. फादर ने ‘जिसेट संघ’ में दो वर्ष किसकी पढ़ाई की थी?
(क) मेडिकल की
(ख) इंजीनियरिंग की
(ग) धर्माचार की
(घ) इनमें से कोई

(ग) धर्माचार की

3. फादर को याद करना लेखक के लिए कैसा संगीत सुनने जैसा अनुभव है?
(क) मधुर
(ख) कर्कश
(ग) उदास शांत
(घ) इनमें से कोई नहीं

(ग) उदास शांत

4. राष्ट्रभाषा के रूप में फादर किसे देखना चाहते थे?
(क) उर्दू को
(ख) फारसी को
(ग) हिंदी को
(घ) इनमें से कोई नहीं

(ग) हिंदी को

5. किसी के दुख में फादर का व्यवहार कैसा होता था?
(क) उपेक्षित
(ख) आनंदपूर्ण
(ग) कटु
(घ) सांत्वनापूर्ण

(घ) सांत्वनापूर्ण

6. फादर बुल्के किस देश में जन्मे थे?
(क) फ्रांस
(ख) बेल्जियम
(ग) रूस
(घ) जर्मनी

(ख) बेल्जियम

7. ‘मानवीय करुणा की दिव्य चमक’ किस शैली में लिखा गया है?
(क) कहानी
(ख) कविता
(ग) निबंध
(घ) संस्मरण

(घ) संस्मरण

8. परिमल किसका नाम था?
(क) एक साहित्यकार का
(ख) एक पेड़ का
(ग) एक साहित्यिक संस्था का
(घ) एक फल का नाम

(ग) एक साहित्यिक संस्था का

9. फादर बुल्के ने………..कोश तैयार किया।
(क) समांतर कोश
(ख) अंग्रेजी संस्कृत कोश
(ग) अंग्रेजी हिंदी कोश
(घ) अंग्रेजी फ्रेंच कोश

(ग) अंग्रेजी हिंदी कोश

10. किस वृक्ष से लेखक ने फादर की उपस्थिति की तुलना की है?
(क) देवदारू
(ख) नीम
(ग) वटवृक्ष
(घ) शाल

(क) देवदारू

अध्याय – 13 (एक कहानी यह भी)

1. मन्नू भंडारी का बचपन कहां बीता था?
(क) कोलकाता
(ख) जयपुर
(ग) कानपुर
(घ) अजमेर

(घ) अजमेर

2. मन्नू भंडारी की हिंदी प्राध्यापिका का क्या नाम था?
(क) शीला अग्रवाल
(ख) मनीषा यादव
(ग) शालिनी गुप्ता
(घ) ज्योति गोयल

(क) शीला अग्रवाल

3. लेखिका की मां का स्वभाव कैसा था?
(क) त्यागशील
(ख) लालची
(ग) क्रोधी
(घ) लड़ाई करने वाला

(क) त्यागशील

4. लेखिका के पिता लेखिका को घर में होने वाली बहसों में बैठने को क्यों कहते थे?
(क) वे उसे बहस करना सिखाना चाहते थे
(ख) वे उसे देश की स्थिति से परिचित कराना चाहते थे
(ग) औपचारिकता वश बैठने को कहते थे
(घ) लेखिका की इच्छा के कारण

(ख) वे उसे देश की स्थिति से परिचित कराना चाहते थे।

5. सन् 46-47 के दिनों में देश का माहौल कैसा था?
(क) देश में युद्ध की स्थिति बनी हुई थी।
(ख) स्वतंत्रता की तैयारी चल रही थी।
(ग) देश को स्वतंत्र कराने का जोश उफान पर था।
(घ) संविधान तैयार किया जा रहा था।

(ग) देश को स्वतंत्र कराने का जोश उफान पर था।

6. लेखिका के पिता शक्की स्वभाव के क्यों थे?
(क) चिंता के कारण
(ख) गरीबी कारण
(ग) अपनों के विश्वासघात के कारण
(घ) इनमें से कोई नहीं

(ग) अपनों के विश्वासघात के कारण

7. किसकी जोशीली बातों ने लेखिका के रगों में बहते खून को लावे में बदल दिया?
(क) महात्मा गाँधी की
(ख) पिता की
(ग) शीला अग्रवाल की
(घ) क्रांति कारियों की

(ग) शीला अग्रवाल की

8. लेखिका के पिता ने उसका रौब देखकर क्या अनुभव किया?
(क) प्रसन्नता
(ख) गर्व
(ग) क्रोध
(घ) चिंता

(ख) गर्व

9. इस लेख में लेखिका का कौन सा व्यक्तित्व सामने आया है?
(क) गुस्सैल
(ख) उदंड
(ग) शर्मीला
(घ) स्वतंत्रता सेनानी

(घ) स्वतंत्रता सेनानी

10. लेखिका के किस व्यवहार से तंग आकर प्रिंसिपल ने लेखिका के पिता को बुलवाया?
(क) आंदोलनकारी
(ख) बिगडैल
(ग) झगड़ालू
(घ) अशिष्ट

(क) आंदोलनकारी

अध्याय – 14 (नौबतखाने में इबादत)

1. नौबतखाने में इबादत पाठ किसके जीवन पर केंद्रित है?
(क) बिस्मिल्लाह खान के जीवन पर
(ख) अब्दुल्ला खान के जीवन पर
(ग) मोहम्मद दुल्ला खा के जीवन पर
(घ) इनमें से कोई नहीं

(क) बिस्मिल्लाह खान के जीवन पर

2. नौबतखाने में इबादत पाठ के लेखक कौन है?
(क) सत्येंद्र मिश्र
(ख) देवेंद्र मिश्र
(ग) यतींद्र मिश्र
(घ) रविंद्र मिश्रा

(ग) यतींद्र मिश्र

3. बिस्मिल्लाह खान का जन्म किस राज्य में हुआ था?
(क) उत्तर प्रदेश
(ख) मध्य प्रदेश
(ग) बिहार
(घ) झारखंड

(ग) बिहार

4. बिस्मिल्लाह खान किस वाद्य यंत्र के वादक थे?
(क) बांसुरी वादक
(ख) ढोल वादक
(ग) नगाड़ा वादक
(घ) शहनाई वादक

(घ) शहनाई वादक

5. इबादत का क्या अर्थ होता है?
(क) पूजा
(ख) श्रम
(ग) सफलता
(घ) उपलब्धि

(क) पूजा

कृतिका

अध्याय – 1 (माता का आँचल)

1. लेखक के बचपन का नाम क्या था?
(क) मंजूनाथ
(ख) तारकेश्वर नाथ
(ग) हरिहरनाथ
(घ) श्रीनाथ

(ख) तारकेश्वर नाथ

2. मकई के खेत में किस का झुंड चर रहा था?
(क) चिड़ियों का
(ख) गायों का
(ग) बकरियों का
(घ) भेड़ों का

(क) चिड़ियों का

3. ठौर शब्द का क्या अर्थ है?
(क) ठहरना
(ख) स्थान
(ग) दौड़ना
(घ) आकाश

(ख) स्थान

4. बचपन में लेखक किसका तिलक लगाता था?
(क) चंदन का
(ख) गोरस का
(ग) रोली का
(घ) भभूत का

(घ) भभूत का

5. भभूत लगाने से लेखक क्या बन जाते थे?
(क) श्री कृष्ण
(ख) श्री राम
(ग) बम भोला
(घ) राजकुमार

(ग) बम भोला

6. ‘चिरौरी करना’ का क्या अर्थ है?
(क) चिढ़ाना
(ख) नकल करना
(ग) चोरी करना
(घ) विनती करना

(घ) विनती करना

7. ‘बुढ़वा बेईमान मांगे करेला का चोखा’ कह कर बच्चों ने किसको चिढ़ाया था?
(क) बुढ़े दूल्हे को
(ख) मूसन तिवारी को
(ग) स्कूल के हेड मास्टर को
(घ) बूढ़े किसान को

(ख) मूसन तिवारी को

8. अमोला किसे कहते हैं?
(क) एक प्रकार की सब्जी
(ख) आंवला
(ग) अनानास
(घ) आम का उगता हुआ पौधा

(घ) आम का उगता हुआ पौधा

9. मां ने भोलानाथ के घावों पर क्या लगाया?
(क) पिसी हुई हल्दी
(ख) आम के पत्ते का रस
(ग) नीम के पत्ते का रस
(घ) मरहम

(क) पिसी हुई हल्दी

10. भोलानाथ किसको देख कर सिसकना भूल जाते थे?
(क) अपनी माता को
(ख) अपने पिता को
(ग) खेल के साथियों को
(घ) अपने भाइयों को

(ग) खेल के साथियों को

अध्याय – 2 (जॉर्ज पंचम की नाक)

1. जॉर्ज पंचम की नाक पाठ के लेखक कौन है?
(क) कमलेश्वर
(ख) मधु कांकरिया
(ग) शिवपूजन सहाय
(घ) मोहन राकेश

(क) कमलेश्वर

2. कमलेश्वर का जन्म कब हुआ था?
(क) 1932 ईस्वी में।
(ख) 1832 ईस्वी में।
(ग) 1934 ईस्वी में।
(घ) 1936 ईस्वी में।

(क) 1932 ईस्वी में।

3. सभापति ने नाक का हल ढूंढने के लिए किसको बुलाया?
(क) लोहार को
(ख) कलाकार को
(ग) गीतकार को
(घ) संगीतकार को

(ख) कलाकार को

4. जॉर्ज पंचम की नाक कहां लगी हुई थी?
(क) चाइना गेट में
(ख) कोलकाता में
(ग) मुंबई में
(घ) इंडिया गेट में

(घ) इंडिया गेट में

5. भारत में इंडिया गेट कहां है?
(क) कोलकाता में
(ख) गुजरात में
(ग) दिल्ली में
(घ) पंजाब में

(ग) दिल्ली में

अध्याय – 3 (साना-साना हाथ जोड़ि)

1. साना साना हाथ जोड़ी पाठ…………है|
(क) एक संस्मरण
(ख) एक रेखाचित्र
(ग) एक यात्रावृतांत
(घ) एक कहानी

(ग) एक यात्रावृतांत

2. साना साना हाथ जोड़ी पाठ में किस शहर के सौंदर्य का वर्णन है?
(क) अगरतला
(ख) गुवाहाटी
(ग) महाबलेश्वर
(घ) गंगटोक

(घ) गंगटोक

3. ‘गतोक’ का क्या अर्थ है?
(क) घाटी
(ख) जंगल
(ग) पत्थर
(घ) पहाड़

(घ) पहाड़

4. गंतोक में श्वेत पताकाएँ किस अवसर पर फहराई जाती हैं?
(क) शांति के अवसर पर
(ख) युद्ध के अवसर पर
(ग) शोक के अवसर पर
(घ) किसी उत्सव के अवसर पर

(ग) शोक के अवसर पर

5. लेखिका ने गंगटोक को किसका शहर कहा है?
(क) मेहनतकश बादशाहों का
(ख) परिश्रमी लोगों
(ग) वैज्ञानिकों की देन का
(घ) प्राचीन परंपराओं का

(क) मेहनतकश बादशाहों का

6. रहस्यमयी तारों भरी रात लेखिका के मन में क्या जगा रही थी?
(क) आदर
(ख) प्यार
(ग) सम्मोहन
(घ) आशा

(ग) सम्मोहन

7. प्रकृति जल संचय की व्यवस्था किस प्रकार करती है?
(क) सर्दियों में पर्वतों पर बर्फ पड़ती है।
(ख) गर्मियों में वह वर्फ पिघलती है।
(ग) पहाड़ों से निकलने वाली नदियाँ लोगों की प्यास बुझाती हैं।
(घ) सभी कथन सत्य है।

(घ) सभी कथन सत्य है।

8. गैंगटॉक नगर किस राज्य की राजधानी है?
(क) आसाम
(ख) सिक्किम
(ग) बंगाल
(घ) अरुणाचल

(ख) सिक्किम

9. कंचनजंघा किस पर्वत की चोटी का नाम है?
(क) हिमालय पर्वत
(ख) कंचन पर्वत
(ग) सुमेरु पर्वत
(घ) नीलमणि पर्वत

(क) हिमालय पर्वत

10. जितने नार्गे की जीप में किसकी तस्वीर लगी हुई थी?
(क) महात्मा गाँधी
(ख) दलाई लामा
(ग) महात्मा बुद्ध
(घ) महावीर की

(ख) दलाई लामा

11. ‘कवी- लोंगस्टॉक’ नामक स्थान पर कौन – सी हिंदी फिल्म की शूटिंग हुई थी?
(क) गाइड
(ख) क्रांति
(ग) उपकार
(घ) देशप्रेमी

(क) गाइड

12. ‘मशगूल’ शब्द का अर्थ है-
(क) व्यस्त
(ख) मशहूर
(ग) प्रसिद्ध
(घ) सुंदर

(क) व्यस्त

Important Link

JAC 10th Model Paper Download
JAC 10th Syllabus Click Here
Join Telegram Channel Click Here
Official Website JAC

About Us

I hope this article will prove to be helpful for all the students of Jharkhand Academic Council Examination Board (JAC) who are going to appear in the JAC Board examination this year. Through this website of ours, all the information published by the JAC Board for all the students preparing for Jharkhand Board will be made known to you first, all the students keep visiting our website jacupdate.in so that all of you keep getting information about JAC Board.

If you have any question, then definitely tell us by commenting, there is a comment box below, through that you can send us a message or you can also contact us from the contact page. All the information about model set, syllabus, time-table, result, admission and scholarship etc. published by Jharkhand Academic Council (jac) will be provided on this website. So to visit this website, type Jacupdate.In in Google.  JAC Class 10th Hindi MCQ Question